Breaking News

मतगणना से पहले ईवीएम बवाल पर बड़ी खबर, वाराणसी के कमिश्नर ने मानी त्रुटि,आयोग ने एडीएम को चुनाव ड्यूटी से हटाया

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2022)

वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने ईवीएम भेजे जाने के मामले में गलती स्वीकारते हुए बताया कि ईवीएम के प्रोटोकॉल के मूवमेंट में त्रुटि हुई है, इसकी हम रिपोर्ट भी भिजवा रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पोलिंग वाले ईवीएम में कुछ हुआ हो ऐसा संभव नहीं है। क्योंकि स्ट्रांग रूम पर 3 लेयर सिक्योरिटी है। सीसीटीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लगे हुए हैं।

मतगणना स्थल के पास जब सपा कार्यकर्ता  हंगामा कर रहे थे तो मीडिया से मुखातिब होते हुए वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि पोलिंग में इस्तेमाल हुई ईवीएम के लिस्ट का मिलान रोकी गई गाड़ी में रखी ईवीएम से कर लीजिए, मिलान करने के बाद अगर नंबर एक निकलते हैं तो हम दोषी माने जाएंगे। [youtube]Insert video URL or ID here[/youtube]

उधर ईवीएम की आवाजाही मामले में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम परिवहन में लापरवाही पर एडीएम नलिनी कांत सिंह को चुनाव कार्यों से हटा दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व को ईवीएम प्रभारी बनाया गया है। ईवीएम की आवाजाही पर ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने हंगामा किया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) लगातार चुनाव आयोग से शिकायतें कर रही है। इसी बीच 8 मार्च को वाराणसी के पहड़िया मंडी में स्थित खाद्य गोदाम के पास सपाइयों ने उस समय जबरदस्त हंगामा कर दिया, जब खाद गोदाम के स्टोरेज से ईवीएम निकाल कर कहीं ले जाई जा रही थी.सपाईयों ने कई घंटे तक हंगामा किया। इसी दौरान लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा पर हेराफेरी करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि बिना प्रोटोकॉल कैसे ईवीएम मशीन को स्टोरेज से निकालकर ले जाया जा सकता है।

बता दें कि सपा अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए लोग खुद सड़क पर निकले। लखनऊ में अखिलेश की अपील का असर वाराणसी की सड़कों पर तुरंत हो गया। हजारों की संख्या पार्टी कार्यकर्ता पहड़िया मंडी स्थित खाद्य गोदाम पहुंचने लगे और हंगामा करने लगे।

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-