Breaking News

उत्तराखंड: अबकी बार सरकार किसी की भी हो लेकिन विपक्ष काफी मजबूत होगा

उत्‍तराखंड में अगली सरकार किस पार्टी की होगी इसका अनुमान एग्जिट पोल के जरिए लग ही गया है। लगभग सभी एग्जिट पोल भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो इतिहास बन जाएगा।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च, 2022)

उत्तराखंड के लिए एग्जिट पोल आ चुके हैं। एक-दो एग्जिट पोल को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर पोल भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाते दिखा रहे हैं। अगर यह एग्जिट पोल अपने दावों पर सही उतरते हैं तो पहाड़ एक नया इतिहास बनाएगा। इतिहास गवाह है कि उत्तराखंड बनने के बाद से यहां पर चार बार विधानसभा चुनाव हुए है लेकिन कोई एक दल दोबारा सत्ता पाने में सफल नहीं रहा है।

अगर एग्जिट पोल को एकबारगी सही माना जाए तो बीजेपी की सरकार बन सकती है। पर इन चुनावों में सबसे बड़ी बात यह रहेगी कि कोई भी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाए लेकिन विपक्ष इस बार बेहद मजबूत होगा। इस बार के मुकाबले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच क्लोज फाइट देखने को मिलेगी जो काफी दिलचस्प होगी।

उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। ऐसे में यहां राष्ट्रवाद का फैक्टर काफी काम करता है। इसने बीजेपी को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा। एंटीइनकंबेसी फैक्टर की बात करें तो इसने काम तो किया लेकिन यह लहर नहीं बन पाई। वहीं एक बड़ा फैक्टर जो बीजेपी के हक में गया वह महिलाओं का था। इस बार के चुनावों में पहाड़ में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है जो यह बताता है कि यह फैक्टर कितना कारगर और बड़ा होगा।

इस बार के चुनाव में मोदी का मैजिक भी चला है। लेकिन कांग्रेस अभी भी मुकाबले में है। नतीजे ही यह तय करेंगे कि ऊंट किस करवट बैठेगा। कांग्रेस ने हरीश रावत को प्रोजेक्ट न कर गलती की है। वहीं कांग्रेस का संगठन भी बीजेपी के मुकाबले उतना मजबूत नहीं रहा।

लॉकडाउन के समय बीजेपी ने लोगों के घरों में राशन पहुंचाया इसने भी उसके हक में काम किया। चार धाम यात्रा, केदारनाथ मोदी का बार-बार आना भी बीजेपी के लिए अच्छा साबित होगा ऐसा एग्जिट पोल के अनुमान कहते हैं। आप पार्टी का दिल्ली मॉडल पहाड़वासियों को लुभाने में असफल रहा है।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-