Breaking News

बड़ी खबर :राजकीय पालिटेकनिक के छात्रावास में सिलेंडर फटने से 10 छात्रों सहित 13 लोग झुलसे

मौके पर पुलिस व प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं।

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2022)

बुलंदशहर। राजकीय पालिटेकनिक के छात्रावास की रसोई में गैस सिलेंडर फटने से दस छात्रों सहित 13 लोग बुरी तरह झुलस गये। सभी का को उपचार कै लिए अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम गये। हादसे में 10 छात्रों सहित 13 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटनास्‍थल से तत्‍काल सभी घायलों को निकाला गया और उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-