Breaking News

उत्तराखंड: इक्कीस वर्षों में रसातल की ओर राजनीति, विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ही सज गया बाजार

भाजपा के विधायक महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में भाजपा की सरकार के पूर्ण बहुमत से बनने का दावा किया है। विधायक ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस के कई बडे़ नेता व प्रत्याशी उनके संपर्क में हैं।

@विनोद भगत

(07 मार्च, 2022)

आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस या भाजपा 36 के जादुई आंकड़े को शायद न छू पाए। ऐसे में दोनों ही दल अन्य जिताऊ प्रत्याशियों से अंदरखाने संपर्क करने में लगे हैं।

लेकिन राजनीतिक शुचिता को तार-तार करते हुए भाजपा के बदरीनाथ विधानसभा से विधायक महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी उनके संपर्क में हैं। ये अलग बात है कि भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि सूबे में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि 60 पार के नारे को सफल बनाने की जद्दोजहद जारी है।

याद कीजिए 2016 के राजनीतिक प्रकरण को जिसमें हरीश रावत को अपनी सरकार बचाने के लिए कोर्ट तक जाना पड़ा था। उसके बाद से ही यह तय हो गया था कि राज्य में सत्ता पाने के लिए राजनीतिक दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। उसके साथ ही कांग्रेस विधायकों के पालाबदल की घटना ने ये भी सिद्ध कर दिया था कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड में राजनीतिक शुचिता के कोई मायने नहीं रहने वाले हैं।

इस बीच संभावित टूट के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशियों को राजस्थान और छत्तीसगढ़ भेजे जाने की भी खबर आई। हालांकि कांग्रेस ने ऐसी किसी संभावना को नकार दिया है। लेकिन इस खबर के बहाने ही सही, राज्य की जनता राजनीति के गिरते स्तर को देख तो रही है।

जिस प्रकार उत्तराखंड की राजनीति में नित नए हथकंडे अपनाए जाने और किसी भी हद तक चले जाने का जुनून दिख रहा है,उससे साफ है कि आने वाले दिनों में राज्य की जनता को ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि उत्तराखंड की जनता एक बार फिर रामभरोसे ही रहेगी।

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-