Breaking News

सोशल मीडिया में वीडियो सीरीज के जरिए हरीश रावत शेयर करेंगे चुनाव के अुनभव

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च, 2022)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान के अपने अनुभवों को सोशल मीडिया के जरिए साझा करेंगे। वीडियो सीरीज के माध्यम से उन लोगों के बारे में भी बताया जाएगा जिन्होंने मुश्किल की घड़ी में सहयोग प्रदान किया।

अपने सोशल मीडिया पेज पर हरीश रावत ने लिखा कि 10 मार्च को होने वाली मतगणना के साथ एक नई पारी खेलने के लिए अपने को तैयार करना चाहूंगा। उस संकल्प के साथ लोगों को जोड़ने से पहले पिछले दो माह के कुछ प्रेरक प्रसंगों को साझा किया जाएगा।

हरीश रावत ने कहा कि अत्यधिक विषम परिस्थितियों और साधन हीनता में दो माह से अधिक अवधि का चुनाव अभियान किसी करिश्मे से कम नहीं है। अवकाश के क्षणों में उन लम्हों को याद कर मन, मस्तिष्क और शरीर, तीनों में कंपन पैदा हो रही है।

हरीश रावत ने आगे लिखा कि उस अभियान के बारे में लिखूंगा तो बहुत बड़ा हो जाएगा। लेकिन कुछ अंशों को संकलित कर लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया टीम को कहा है। इस संदर्भ में एक वीडियो जारी किया जाएगा। वीडियो की इस श्रृंखला में उन लोगों का जिक्र होगा जिनकी वजह से माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा है।

वीडियो में खासकर उन लोगों का जिक्र किया जाएगा जिन्होंने मुश्किल की उस घड़ी में साथ दिया। जिन्होंने मांगे हुए कंप्यूटरों, लैपटॉप व अपने मोबाइलों से एक अद्भुत सोशल मीडिया अभियान को संचालित किया। उसके बाद सात मार्च को भी एक वीडियो जारी किया जाएगा।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-