Breaking News

महिला कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं से माफी मांगें ।कांग्रेस की नेताओं ने की मांग

@शिवकुमार शर्मा

कोटा (24 फरवरी 2022) । महिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू मेहरा के नेतृत्व में यहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

कोटा शहर जिला महिला अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने महिलाओं के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी की थी। इससे आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन कर मांग की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं से माफी मांगे । अन्यथा महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कोटा में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

पुतला फूंकने व विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में  ब्लॉक अध्यक्ष आशा जैन रुखसाना, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कुसुम सेन, बृजेश खींची,व पार्षद गण निशा गौतम नीलोफर जमुना बाई नसरीम मिर्जा कौशल्या सैनी रिहाना बानो रेनू अग्रवाल उषा ठाकुर पूजा शर्मा मालती शर्मा नसरीन शहनाज शकीला बानो ज्योति दत्ता चंदा शर्मा नूर शहजादी हिमानी व आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे ।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-