Breaking News

दुखद :सात भारतीय सैनिकों के शव बरामद, दो दिन पहले हुआ था भारी हिमस्खलन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 फरवरी, 2022)

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के सात जवान फंस गए थे उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सेना ने यह जानकारी दी है। फंसे हुए जवानों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य शुरू किया गया था। सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे जो कि रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गया था।

हिमस्खलन की घटना के बाद तलाश और बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया था। इलाके में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।

सेना ने कहा कि खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में बर्फबारी के बीच गश्ती दल फंस गया था। सेना ने एक बयान में कहा, दुर्भाग्य से इसमें शामिल सभी लोगों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, सभी सातों जवानों की मौत की पुष्टि हो गई है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-