Breaking News

काशीपुर :मेरी जीत अगले दस वर्ष के विकास का खाका होगी, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा का दावा

@शब्द दूत ब्यूरो (08 फरवरी 2022)

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जो विकास योजनाएं चलायी गयीं, वह अन्य कोई भी सरकार नहीं कर पायी।

भाजपा विकास की बात नहीं करती, विकास करना भी जानती है, और इस हकीकत से पूरे देश की जनता रूबरू है कि कोविड जैसी विश्व व्यापी महामारी में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संकट की विकट घड़ी में सरकार ने काबू पाया, वह निश्चित ही सराहनीय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि क्षेत्र में कमल खिलाकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें, ताकि क्षेत्र का चहंुमुखी विकास हो सके।

नुक्कड़ सभाओं में श्री चीमा को सैकड़ों लोगों ने अपना समर्थन देकर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा की जीत के लिए और मजबूत स्थिति पैदा कर दी है। वहीं विंध्यवासिनी काॅलोनी, खड़कपुर देवीपुरा से आज के प्रचार की शुरूआत करते हुए उन्होंने आज मतदाताओं का आर्शीवाद लिया। जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, त्रिलोक सिंह चीमा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उत्साहित नजर आ रहे थे। प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि हर क्षेत्र से भाजपा को समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग आर्शीवाद देने आ रहा है। प्रदेश में सड़कों और रेलवे लाइन के निर्माण कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में कई कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उनकी जीत अगले एक दशक के विकास का खाका होगी। श्री चीमा ने कहा कि विपक्षी दल तमाम दावे कर रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई विजन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही विकास का विजन लेकर चलती है। और अगर जनता ने मौका दिया तो काशीपुर क्षेत्र उत्तराखण्ड के पटल पर अपनी खास पहचान बनाएगा। नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उनका प्रयास जारी है। जनसम्पर्क के दौरान कुलवन्त रंधावा, वीरेन्द्र चैहान, प्रभलीन सिंह, रंजीत सिंह, विकास चैहान, दिनेश प्रसाद, सुधा राय, मनोज राय, महेश वर्मा, हितेन्द्र भटनागर आदि उपस्थित रहे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-