Breaking News

काशीपुर : भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखंड के साथ विश्वासघात किया, उक्रांद प्रत्याशी के चुनावी प्रचार में बोलीं राज्य आंदोलनकारी देवकी नैनवाल

@शब्द दूत ब्यूरो (06 फरवरी 2022)

काशीपुर । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी देवकी नैनवाल ने भाजपा कांग्रेस की अब तक की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों दलों ने अपने-अपने स्वार्थ की पूर्ति कर राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात किया।

उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल के चुनाव प्रचार के दौरान श्रीमती देवकी नैनवाल ने कहा राज्य निर्माण में उत्तराखंड क्रांति दल के साथ इस राज्य के सैकड़ों महिला पुरूषों ने अपना योगदान दिया। भाजपा कांग्रेस ने सत्ता हथिया कर उन सभी राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को नेस्तनाबूद कर दिया जिन्होंने अपना बलिदान दिया।

श्रीमती नैनवाल ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र ऐसा दल है जो उत्तराखंड की मूल अवधारणा के सिद्धांत पर बना है। उक्रांद की नीतियाँ राज्य के भौगोलिक संरचना और यहाँ के निवासियों के हितार्थ बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में 14 फरवरी को उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्याशी मनोज डोबरियाल को मत देकर उन्हें भारी मतों से जितायें।

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-