Breaking News

उत्तराखंड :कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की अपील, भाजपा को तोड़फोड़ पर विश्वास करने वाली पार्टी बताया हरक सिंह रावत ने

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जनवरी, 2022)

कांग्रेस में घर वापिसी के बाद अब हरक सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से एक भावुक अपील की है। उन्होंने जहां जनता से कांग्रेस के लिए पूर्ण बहुमत मांगा, वहीं भाजपा को तोड़फोड़ पर विश्वास करने वाली पार्टी बताया। हरक सिंह ने कहा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश वाली स्थिति पैदा न हो, इसलिए कांग्रेस को पूरा बहुमत जरूरी है।

हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने अपने दिल की बात सामने रख ही दी। दावा किया कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होनें कहा कि उत्तराखंड तरक्की तभी करेगा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी। लिहाज कांग्रेस को पूर्ण बहुमत जरूरी है, वरना यहां भी कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसी स्थिति हो सकती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का तोड़फोड़ करने में ज्यादा विश्वास है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि 2016 में भाजपा ने तोड़फोड़ का सारथी हमें बनाया था। कहीं कोई और सारथी न बने, इसलिए पूरे प्रदेश के अपने भाई बहनों से हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाएं।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-