Breaking News

लालकुँआ :नामांकन से पहले काली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया हरीश रावत ने

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जनवरी 2022)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज लालकुँआ विधानसभा सीट से नामांकन करने जा रहे हैं। नामांकन से पहले उन्होंने गौलापार स्थित   माँ काली मंदिर में पहुंचकर माँ कालिका की पूजा-अर्चना कर उनका  आशीर्वाद लिया।

इससे पहले बीती शाम हरीश रावत हल्दूचौड़ में कांग्रेस नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर पहुंचे जहाँ भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हरीश रावत ने इस अवसर पर आह्वान किया कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने के लिए अपील की। 

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-