Breaking News

उत्तराखंड: नैनीडांडा ब्लॉक में अनुकृति ने खिसकाई भाजपा की जमीन, कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा कांग्रेस में हुये शामिल

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जनवरी, 2022)

लैंसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा के मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त डीएसपी बीएल मढ़वाल ने कांग्रेस उम्मीदवार अनुकृति को अपने समर्थन देते हुए भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। गौरतलब है कि मढ़वाल की पत्नी वर्तमान में भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य भी है।

बीएल मढ़वाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में नैनीडांडा विकास खंड समेत समूची विधानसभा में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होनें कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लैंसडाउन की बेटी अनुकृति गुसाईं रावत के हाथों को मजबूत करना हम सबका लक्ष्य है। मढ़वाल के साथ भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता देवेंद्र भारती समेत कई अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं तथा 30 से अधिक ग्राम प्रधानों व युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

भाजपा के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों मनोज मढ़वाल, दीनदयाल चतुर्वेदी, रमन मढ़वाल इत्यादि के अलावा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-