Breaking News

ब्रेकिंग :किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से प्रत्याशी, कांग्रेस में शामिल होंगे धन सिंह

@शब्द दूत ब्यूरो ( 27 जनवरी 2022)

उत्तराखंड  में भाजपा और कांग्रेस के बीच नेताओं को हथियाने का दौर जारी है। आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और यही नहीं वह टिहरी से भाजपा के उम्मीदवार भी होंगे। दूसरी तरफ भाजपा के विधायक धन सिंह नेगी अब कांग्रेस में शामिल होंगे और संभावना जताई जा रही है कि वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर टिहरी से उम्मीदवार हो सकते हैं।

आज देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। बताते चलें कि बीते रोज कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

उधर टिहरी से भाजपा के मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में जाने की तैयारी कर रहे हैं। नेगी देहरादून के लिए रवाना हो गये हैं। आज शाम तक वह भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-