Breaking News

उत्तराखंड कांग्रेस में टिकटों पर घमासान, बदली जा सकती हैं कुछ सीटें, रामनगर सीट पर भी हो सकता है बदलाव

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जनवरी, 2022)

टिकटों के बंटवारे और नेताओं की आपसी उठापटक के बीच इस बात के संकेत हैं कि कांग्रेस छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। जिन सीटों पर टिकट बदले जाने की चर्चाएं हैं, उनमें रामनगर सीट भी बताई जा रही है।

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इस बीच इस बात के संकेत भी आने लगे हैं कि कांग्रेस छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। जिन सीटों पर टिकट बदले जाने की चर्चाएं हैं, उनमें ऋषिकेश के अलावा रामनगर सीट भी बताई जा रही है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रत्याशी बनाया गया है और रणजीत रावत यहां से निर्दलीय लड़ने पर आमादा हैं।

रावत इस सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं। लेकिन सीट पर टिकट के दावेदार रणजीत रावत के बगावती तेवरों के बाद रामनगर में प्रत्याशी बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अटकलें हैं कि हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इस सीट पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके अलावा ऋषिकेश विस सीट पर भी जयेंद्र रमोला को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है।

कुमाऊं मंडल की लालकुआं और कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी बदल सकती है। लालकुआं से कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कालाढूंगी से पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह प्रत्याशी हैं। लालकुआं से पूर्व कैबिनेट हरीश्चंद्र दुर्गापाल ने बागी तेवर दिखा दिए हैं, जबकि कालाढूंगी से लंबे समय से तैयारी कर रहे महेश शर्मा भी नाराज बताए जा रहे हैं। डोईवाला विधानसभा सीट पर भी टिकट बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-