Breaking News

उत्तराखंड: वायरल ऑडियो से हरीश रावत असहज तो भाजपा नेता भी हैं परेशान

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी 2022)

रामनगर विधानसभा सीट से अब हरीश रावत चुनावी ताल ठोकेंगे। लेकिन टिकट की दावेदारी से पूर्व कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सीएम हरीश रावत का भी एक ऑडियो वायरल हुआ है।

टिकट का एलान होने से ठीक पहले भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के कथित ऑडियो ने राजनीति में खलबली मचा दी है। वायरल ऑडियो में विधायक अपनी ही सरकार के एक मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं, जिसने पार्टी को असहज कर दिया है।

दूसरी ओर रामनगर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सीएम हरीश रावत का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें चुनाव क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशी बनने पर समर्थन देने से साफ इनकार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के एलान से ठीक पहले विवादित ऑडियो के तीर छूटने शुरू हो गए हैं।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं। उन्होंने रामनगर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की है। इस सीट पर पूर्व विधायक रंजीत रावत भी दावेदारी कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो में हरीश रावत चुनाव क्षेत्र के जिन कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारी पर समर्थन मांग रहे हैं, वे रंजीत रावत के समर्थक बताए जा रहे हैं। वे उन्हें साफ इनकार कर रहे हैं कि वह उनका समर्थन नहीं कर पाएंगे। इस ऑडियो ने वरिष्ठ नेता और उनके समर्थकों को असहज कर दिया है।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-