Breaking News

काशीपुर :भाजपा कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ 21 वर्ष तक खिलवाड़ किया, उक्रांद प्रत्याशी मनोज डोबरियाल जनसंपर्क के दौरान बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2022)

काशीपुर । उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मनोज डोबरियाल ने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण मतदाताओं से संपर्क कर मत की अपील की। उक्रांद प्रत्याशी कल अपना नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 वर्ष में भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश की वन व भौतिक संपदा का दोहन कर उत्तराखंड के लोगों के अधिकारों का हनन किया। दोनों ही दलों ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य निर्माण की अवधारणाओं के साथ खिलवाड़ किया है। राज्य की नीतियों का निर्माण यहाँ के लोगों की भावनाओं और मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार नहीं हो पाया।

उन्होंने मतदााताओं का आह्वान किया कि राज्य की जनता का हित केवल एक क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकता है। उक्रांद के पास राज्य के लिए एक बेहतर उत्तराखंड की योजना है। उन्होंने काशीपुर की जनता से उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील की। 

उधर रामनगर रोड स्थित कृष्णा कालोनी व गणेशपुर में मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क के अलावा एक संक्षिप्त  गोष्ठी (कोरोना गाइडलाइन्स के पालन के साथ) आयोजित की गई। जिसमें जगदीश चन्द्र बौड़ाई चुनाव प्रभारी विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, शिवसिंह रावत अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल (सैनिक प्रकोष्ठ) भुवन मौलेखी, यशपाल शर्मा, पुष्कर बौड़ाई के सी करगेती (रि) प्रधानाचार्य, एम एस रावत (रि) इंजीनियर मौजूद राम सिंह बिष्ट बी एस नेगी मौजूद रहे।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-