Breaking News

उत्तराखंड :60 प्लस चेहरों पर दांव खेलकर अबकी बार 60 पार के नारे को टक्कर देगी कांग्रेस

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी, 2022)

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में अनुभव और युवा चेहरों का मिश्रण देखने को मिला है। पार्टी ने जहां पुराने और खांटी नेताओं पर विश्वास जताया है, वहीं कई युवा चेहरों को मौका दिया है। पहली सूची में अपवाद स्वरूप पिता-पुत्र यशपाल आर्य और संजीव आर्य का नाम छोड़ दिया जाए तो इसे परिवारवाद से दूर रखा गया है। हालांकि इस सूची में दिवंगत इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को हल्द्वानी और पूर्व सासंद केसी बाबा के पुत्र नरेंद्र चंद्र सिंह को काशीपुर से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी ने 53 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। सूची में 18 प्रत्याशी नए हैं या नई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें भाजपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े मालचंद को कांग्रेस ने पुरोला से टिकट दिया है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल नए चेहरे हैं। घनसाली से पार्टी ने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े धनीलाल शाह को उतारा है। सहसपुर से आर्येन्द्र शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इस सीट पर पिछला चुनाव किशोर उपाध्याय लड़े थे।

कांग्रेस ने जिन 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उनमें सिर्फ तीन महिलाएं हैं। पार्टी ने मसूरी विधानसभा सीट से गोदावरी थापली को मौका दिया है। गोदावरी भाजपा के तीन बार विधायक गणेश जोशी को टक्कर देंगी। भगवानपुर में ममता राकेश को उम्मीदवार बनाया गया है। उनका मुकाबला भाजपा के मास्टर सत्यपाल से होगा। रुद्रपुर में कांग्रेस ने इस बार महिला प्रत्याशी मीना शर्मा को उतारा है। इस सीट पर भाजपा अभी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।

कांग्रेस ने खटीमा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ एक बार फिर भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस बार कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी टक्कर देंगे। हॉट सीट माने जाने वाले इन दोनों सीटों पर पूरे प्रदेश की निगाहें रहेंगी।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-