Breaking News

काशीपुर :प्रत्याशी घोषित होते भाजपा ने शहर की जनता से झूठ बोलना शुरू कर दिया, आप प्रत्याशी दीपक बाली का बड़ा आरोप, चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2022)

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कि काशीपुर में आईआईएम लाने का श्रेय खुद को देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि काशीपुर की जनता को राष्ट्रीय दल झूठ बोलकर बरगलाते आये हैं। 

आज यहाँ रामनगर रोड पर आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद दीपक बाली पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दीपक बाली ने बिना नाम लिये भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें वह कहते हैं कि काशीपुर को आईआईएम उनके पिता भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की वजह से मिला। दीपक बाली ने कहा कि जिन लोगों के कार्यकाल में काशीपुर को कस्बे की संज्ञा मिली वह आज विकास का ढोल पीट रहे हैं।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक बाली ने पूछा कि जिला बनाने के नाम पर झूठ बोलकर चुनाव जीते हुये लोग अब शहर की जनता को नये झूठ की कहानी गढ़ने लगे हैं। दीपक बाली ने कहा कि जनता उनसे पूछे शहर को बदहाल बनाने की कौन सी नयी योजना लाये हैं।

दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड के नव निर्माण के सपने को लेकर देवभूमि को भी दिल्ली की तरह चमकाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में जनता के बीच आ खड़ी हुई है।

इससे पूर्व दीपक बाली ने आज यहां रामनगर रोड पर डॉ बीना जोशी के नर्सिंग होम के सामने अपनी पत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया ।

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश चावला जिला उपाध्यक्ष अमन बाली अभिताभ सक्सेना महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोखर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित रिटायर्ड तहसीलदार मनोरथ लाल लखचौरा प्रवीण कुमार भाजपा छोड़कर आए जसवीर सिंह सैनी आयुष मेहरोत्रा विजय शर्मा पवित्र शर्मा नील कमल शर्मा आशु भारती अमित सक्सैना रजनी ठाकुर मधुबाला सचदेवा सूरजी बिष्ट महेंद्र सिंह तरनप्रीत सिंह श्वेता सिंह एडवोकेट आमिर हुसैन नूर मोहम्मद सोहेल अब्बास सोहेल अंसारी सहितअनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-