Breaking News

मस्जिद गिराने की मांग करने वाले संत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जनवरी 2022) 

फेसबुक एकांउट पर मस्जिद गिराने की मांग करने वाले संत को कर्नाटक में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने चिक्कमगलुरु में काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार के साथ एक वीडियो में श्रीरंगपटना शहर में जामिया मस्जिद को ध्वस्त करने का आह्वान किया था। 

वीडियो में कहा संत ऋषि कुमार ने कहा कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर श्रीरंगपटना में एक ऐतिहासिक मस्जिद को गिरा देना चाहिए क्योंकि वहां एक हनुमान मंदिर था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया।पुलिस ने चिक्कमगलुरु में काली मठ के प्रमुख ऋषि कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें श्रीरंगपटना लाया गया है। पुलिस ने बताया कि साधु ऋषि कुमार ने मस्जिद के सामने खड़े होकर कहा कि इस ढांचे को भी बाबरी मस्जिद की तरह गिरा दिया जाना चाहिए। साथ ही बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण श्रीरंगपटना में एक ऐतिहासिक मस्जिद का रखरखाव करता है।

वीडियो रविवार को संत के सहायक द्वारा शूट किया गया था। उन्होंने वीडियो में कहा कि श्रीरंगपटना में एक मंदिर की इमारत को मस्जिद में बदल दिया गया है। हिंदुओं को अब जाग जाना चाहिए। इस मस्जिद को भी अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तरह जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।

Check Also

राम मंदिर को सिंधी समाज की 200 किलो चांदी की ईंटों का दान फिर चर्चा में, वीडियो जारी होने के बाद उठे सवाल,बैंक लॉकर में सुरक्षित होने का दावा, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या।  राम मंदिर निर्माण के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-