Breaking News

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के यहाँ प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मारे छापे

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी 2022)

विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के यहाँ दबिश दी है। इससे हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। 

आज सुबह आठ बजे प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पंजाब पहुंची और और दस जगहों पर छापा मारा। 2018 में दर्ज एक एफआईआर के मामले में यह छापेमारी की गई है। 

जानकारी के अनुसार यह दबिश सीएम चरणजीत चन्नी के लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में रह रहे रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी दी गई है। वहीं मोहाली के सेक्टर 70 व पंचकूला में भी दबिश दी जाने की खबर है। पड़ी है। वहीं ईडी की इस कार्रवाई से पंजाब की सियासत गरमा गई है।
सीएम चन्नी ने कहा कि  मुझे निशाना  बनाया गया है।    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुझ पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हम इससे लड़ने के लिए तैयार हैं। बंगाल चुनाव के दौरान भी यही हुआ था।

Check Also

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र में बोले मुख्यमंत्री, महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने के लिए सर्वसम्मति का आह्वान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2026) देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-