Breaking News

बड़ी खबर :राजकीय अस्पताल में पर्ची काटने वाला कर्मी कोरोना संक्रमित,ओपीडी खाली करवाई, आज सभी कर्मचारियों का होगा टेस्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (18 जनवरी 2022)

सरकारी अस्पताल में ओपीडी ड्यूटी में तैनात पर्ची काटने वाले कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। उसका तत्काल एंटीजन टेस्ट किया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। जिला अस्पताल गोपेश्वर में हुई इस घटना से वहाँ हड़कंप मच गया। दरअसल कोरोना रिपोर्ट आने से पहले तक वह 200 लोगों की पर्ची बना चुका था। 

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ओ पी डी को खाली करवा दिया। आज चिकित्सालय के सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग की जायेगी। सीएमओ डा. पी एस कुड़ियाल ने बताया कि कि फिलहाल पर्ची काटने के लिए दूसरे कर्मचारी की व्यवस्था की गई है। 

 

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-