Breaking News

दुखद :नहीं रहे यूपी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, दिल का दौरा पड़ने से निधन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 जनवरी, 2022)

एनडीटीवी में कार्यरत उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। पत्रकार कमाल खान के निधन पर कई मशहूर लोगों ने दुःख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने इसे पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-