Breaking News

विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को एक और झटका, मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी दिया इस्तीफा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 जनवरी, 2022)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार में भागमभाग मची है. यूपी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सैनी तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को और दारा सिंह चौहान ने बुधवार को इस्तीफा दिया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुधवार को धर्म सिंह सैनी को फ़ोन करके मनाने की कोशिश की थी। आज धर्म सिंह सैनी ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की।

सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने धर्म सिंह सैनी के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “सामाजिक न्याय’ के एक और योद्धा डॉ. धर्म सिंह सैनी जी के आने से, सबका मेल-मिलाप-मिलन कराने वाली हमारी ‘सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति’ को और भी उत्साह व बल मिला है। सपा में उनका ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. बाइस में समावेशी-सौहार्द की जीत निश्चित है!”

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-