@शब्द दूत ब्यूरो (13 जनवरी 2022)
श्रीनगर/काशीपुर । यहाँ आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उत्तरांचल प्रांत का तीन दिवसीय 22 वा प्रांतीय अधिवेशन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल प्रांत के अलग-अलग स्थानों से पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रांतीय अधिवेशन में काशीपुर के कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई।
अधिवेशन में करन भारद्वाज नैनीताल विभाग के विभाग सह संयोजक बनाए गए तथा काशीपुर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जीना अभिषेक बलोदी तथा जिला सह संयोजक ऋषिराज सिंह बनाए गए।
करन भारद्वाज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जो संगठन ने काशीपुर के हम कार्यकर्ताओं पर विश्वास किया है उस विश्वास में हम कार्यकर्ता खरे उतरेंगे और एक नई ऊर्जा के साथ विद्यार्थी परिषद को मजबूत करने के लिए निरंतर संगठन के लिए मिलकर कार्य करेंगे । काशीपुर पहुंचने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

