Breaking News

बड़ी खबर :बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े राशन डीलर व बीजेपी नेता को मारी गोली, फायरिंग करते हुए फरार

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 जनवरी, 2022)

दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर एक पीडीएस डीलर और भाजपा नेता को गोली मार दी, जिससे पीडीएस डीलर जनार्दन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारकर भाग रहे अपराधियों की तस्वीर गांव वालों ने कैमरे में कैद कर ली है।

घटना बिहार के सिवान जिला के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव की हैं, जहां पीडीएस डीलर जनार्दन सिंह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी अचानक अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे डीलर के सीने और पैर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार अपराधी भागने के दौरान फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

फायरिंग की तस्वीरें किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लीं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अपराधी घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। घायल पीडीएस डीलर को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-