Breaking News

नेताओं की बातें :सितंबर में दावा किया भाजपा में हूँ भाजपा में रहूंगा, आज हो गये कांग्रेसी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जनवरी 2022)

भाजपा में हूँ और भाजपा में रहूंगा सितंबर में यह दावा करने वाले भाजपा नेता व पूर्व विधायक मालचंद ने आज अपने ही शब्दों को झुठलाते हुये कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी आज कांग्रेस में शामिल हुये। 

उत्तरकाशी जिले के पुरोला सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद ने आज विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वह लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। दरअसल पूर्व में विधायक रहे राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद वह पुरोला सीट से विधायक प्रत्याशी के  एक मात्र दावेदार माने जा रहे मालचंद लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। 

 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-