Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर से मनोज को बनाया प्रत्याशी, 15 अन्य प्रत्याशियों के नाम की सूची भी जारी

काशीपुर से जैसी उम्मीद की जा रही थी पार्टी ने उसी नाम की घोषणा कर बाजी मार ली है।

@शब्द दूत ब्यूरो (21 दिसंबर 2021)

काशीपुर से मनोज डोबरियाल को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आज पार्टी ने अपने कुल 16 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस तरह से उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल ने दोनों राष्ट्रीय दलों को पीछे छोड़ दिया है। 

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने आज पार्टी कार्यालय में जारी की। उन्होंने कहा कि हमने युवाओँ, महिलाओं और अनुभवी लोगों को टिकट दिया है। पहली सूची में करीब 40 फीसदी युवाओं को टिकट दिया है। 2 महिलाओं को भी टिकट मिला है। ये सभी जीतने वाले दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन में दूसरी सूची भी जारी करेंगे।

सूची में देवप्रयाग से दिवाकर भट्ट, यमकेश्वर से शांति प्रसाद भट्ट, श्रीनगर से मोहन काला, चौबट्टाखाल से वीरेंद्र सिंह रावत, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, अल्मोड़ा से भानु प्रकाश जोशी, धनोल्टी से ऊषा पंवार, लैंसडौन से ए पी जुयाल, ऋषिकेश से मोहन सिंह, केदारनाथ से गजपाल सिंह रावत, टिहरी से उर्मिला देवी महर, डोईवाला से शिव प्रसाद सेमवाल, रायपुर से अनिल डोभाल, देहरादून कैंट से अनिरुद्ध काला, काशीपुर से मनोज डोबरियाल तथा किच्छा से जीवन सिंह नेगी के नाम शामिल हैं। 

 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-