भारतीय सुंदरी ने जीता “मिस यूनिवर्स” का खिताब, 21 साल बाद हासिल की उपलब्धि
December 13, 2021834 Views
@ शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर 2021)
विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में 21 साल बाद आज सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की हरनाज कौर संधू ने जीत लिया है।
मिस यूनिवर्स की यह 70 वीं प्रतियोगिता है। इससे पहले साल 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था। भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है। टॉप तीन में पहला स्थान भारत, दूसरा मिस पराग्वे और तीसरा स्थान साऊथ अफ्रीका की सुंदरी ने जीता।