@शब्द दूत ब्यूरो (05 दिसंबर 2021)
काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर महानगर काँग्रेस अध्यक्ष सन्दीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि काशीपुर को जिला बनाने , 2% दाखिल खारिज शुल्क समाप्त करो, पाँच साल से चल रहा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाये। सहगल ने कहा कि , काशीपुर को कस्बा बना दिया उसको शहर बनाओ। उन्होंने यशपाल आर्य पर बाजपुर में हुए हमले का विरोध करते हुए मानपुर रोड पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार का काली पट्टी बांधकर भारी विरोध प्रदर्शन किया साथ प्रदेश की धामी सरकार का पुतला फूंकते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विरोध करने वालों में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संदीप सहगल (एडवोकेट) पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज जोशी (एडवोकेट) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक सिंह अधिकारी, पीसीसी सचिव अरुण चौहान, प्रदेश संयोजक कांग्रेस प्रशिक्षण कमेटी इन्दु मान, अध्यक्ष बार एसोसिएशन काशीपुर इन्दर सिंह, मुशर्रफ हुसैन, राशिद फारुखी, जीतू पांगती, सुभाष पाल, आशीष अरोरा (बॉबी) मंसूर अली मंसूरी, मतलूब हुसैन, चेतन अरोरा, अब्दुल कादिर, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा, राजू छीना, अनीस अंसारी, मोहम्मद वसीम एवं सोनू मेहरा आदि कांग्रेसजन शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







