Breaking News

काशीपुर :मुख्यमंत्री धामी के गड्ढामुक्त सड़कों के आदेश को अधिकारियों ने उड़ाया हवा में,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 दिसंबर 2021)

काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढामुक्त सड़कों के आदेश को काशीपुर में अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिया है। इसका जीता जागता सूबूत है शहर के बीचोंबीच स्थित सीतापुर आई हास्पिटल रोड। इस सड़क पर अगर आप पहुंचेंगे तो लगेगा कि विकास से कोसों दूर किसी पिछड़े इलाके में आप आ गये हैं। मात्र 500 मीटर की यह सड़क काशीपुर को कस्बे की श्रेणी में रख देती है। 

कल मुख्यमंत्री धामी की जनसभा स्थल से मुश्किल से 100 मीटर दूर स्थित यह सड़क बताती है कि प्रदेश सरकार के मुखिया के आदेश उनके लिए कोई महत्व नही रखते। पिछले सात महीनों से खुदी हुई यह सड़क अपने आप में इस बात का प्रमाण है। अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के खोदी गई इस सड़क की बदहाली से यहाँ के नागरिक त्रस्त हैं।  नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश के बाद आस जगी थी कि अब इस सड़क को नये सिरे से बनाया जायेगा लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात।

 

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-