Breaking News

काशीपुर के कैटरिंग व्यवसायी का चालक रामनगर रिसोर्ट से 19 लाख रुपये लेकर परिवार सहित फरार

काशीपुर /रामनगर । नगर के कैटरिंग व्यवसायी का ड्राइवर  रामनगर से 19 लाख रुपये लेकर परिवार सहित फरार हो गया। कैटरिंग व्यवसायी ने आरोप चालक के विरूद्ध रामनगर कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

मौ कटोराताल प्रसादी लाल के बाग के निवासी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र रमेश चंद्र चांदी का माता मंदिर रोड पर रॉकी टैंट एवं कैटर्रस का कारोबार है। रॉकी विभिन्न अवसरों पर टैंट व कैटरिंग का ठेका लेता है। बीते रोज रामनगर के रिवर साइड रिसोर्ट में उसकी कैटरिंग थी। आरोप है कि उसका ड्राइवर साजिद (निवासी काशीपुर कटोराताल पुलिस चौकी के पीछे) रात्रि लगभग आठ बजे रिसोर्ट से कार संख्या यू के 18 ए 1186 सहित गायब हो गया। तहरीर में रॉकी ने कहा कि कार में 19 लाख रुपये भी थे।

ड्राइवर की तलाश में जब उसके काशीपुर स्थित निवास पर जाकर देखा तो उसके पत्नी व बच्चे भी घर से फरार मिले। रॉकी ने पुलिस से आरोपी की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-