Breaking News

उत्तराखंड: आईएएस दीपक रावत बने कुमाऊं आयुक्त, आदेश जारी

आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर, 2021)

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं मंडल के आयुक्त होंगे। शासन ने उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। कुंभ मेला अधिकारी के पद से पिछले दिनों दीपक रावत को हटाकर सरकार ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड के एमडी की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि दीपक रावत, ऊर्जा विभाग में रहने के इच्छुक नहीं थे।

सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने उनके तबादला आदेश जारी किए। अब वह कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-