Breaking News

दिल्ली में सस्ता हो गया पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने की आठ रुपये प्रति लीटर की कटौती

सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया है, जिससे कि पेट्रोल राजधानी के पेट्रोल पंपों पर आठ रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। ये नए रेट आज आधी रात से लागू हो जाएंगे।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर, 2021)

दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हो गया है। केजरीवाल सरकार ने जनता को राहत देते हुए पेट्रोल पर लगने वाले वैट में कटौती कर दी है, जिससे कि पेट्रोल यहां आठ रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही थी कि दिल्ली में पेट्रोल सस्ता हो सकता है। आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक थी। चर्चा थी कि केजरीवाल सरकार इस बैठक में पेट्रोल पर वैट घटाने पर फैसला ले सकती है।

जानकारी है कि सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया है, जिससे कि पेट्रोल राजधानी के पेट्रोल पंपों पर आठ रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। ये नए रेट आज आधी रात से लागू हो जाएंगे।

इस कटौती के बाद से दिल्ली में पेट्रोल लगभग 96 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक सकता है, जबकि अभी तक इसकी कीमत 103.97 रुपये चल रही है। अगर डीजल की बात करें तो यहां डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

दिल्ली में इस कटौती के बाद से राजधानी देश का अकेला ऐसा शहर बन गया है, जहां पेट्रोल सौ रुपये के भीतर बिकेगा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें सौ रुपये से ऊपर चल रही हैं।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-