Breaking News

काशीपुर में बाइक सवार युवकों ने किया चेन छीनने का प्रयास

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2021)

काशीपुर । अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने का प्रयास किया लेकिन युवक की सतर्कता के चलते कामयाब नहीं हो पाये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला सिंघान निवासी दीपक शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा बीती रात करीब साढ़े दस बजे डाक्टर लाइन से पैदल अपने घर आ रहा था कि सिंघान होली चौक पर पीछे से एक बाइक में तीन लोगों ने दीपक के गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। दीपक ने तुरंत उनका हाथ झटक दिया और बदमाशों को ललकारा। इससे घबराकर बदमाश बाइक तेज कर वहाँ से फरार हो गए।

दीपक ने मामले की सूचना कटोराताल पुलिस चौकी को दे दी है। घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-