Breaking News

उत्तराखंड: विधानसभा सत्र की तारीख फिर बदली, गैरसैंण की जगह देहरादून में होगा सत्र

@शब्द दूत ब्यूरो (26 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब देहरादून में नौ और दस दिसंबर को सत्र आहुत होगा। इससे पहले भराड़ीसैंण में सात और आठ दिसंबर की तारीख तय की गई थीं।

ये तीसरी बार है जब शीतकालीन सत्र की तारीख बदली गई हैं। पहले 29-30 अक्टूबर, उसके बाद सात और आठ दिसंबर और अब तीसरी बार विधानसभा सत्र की तारीखों में संशोधन करते हुए अब नौ और दस दिसंबर को होगा विधानसभा सत्र। इसके साथ ही सत्र के स्थान में भी बदलाव किया गया है, गैरसैंण के बजाय अब देहरादून में ही विधानसभा सत्र आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने सत्र देहरादून में ही करवाने का सुझाव दिया था, जिस बारे में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया था।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-