Breaking News

उत्तराखंड :बारात की बस पलटी, आठ घायल, तीन एम्स रेफर

घटना के वक्त बस में दो दर्जन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है।

@शब्द दूत ब्यूरो (20 नवंबर, 2021)

नई टिहरी के कंडीसोड़ तहसील क्षेत्रांतर्गत खांड गांव के समीप बारात की एक बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में आठ लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर ऋषिकेश से उत्तरकाशी बस संख्या यूके 14 पीए 0548 उत्तरकाशी राजमार्ग पर कंडीसौड़ के खांडगांव के पास दोपहर करीब सवा 12 बजे सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने राहत और बचाव शुरू किया। इस बीच स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडिसौड़ पहुंचाया गया।

बताया कि जा रहा है कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनमें से तीन को एम्स ऋषिकेश और एक घायल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है। घटना के वक्त बस में 20 से 22 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की खबर है।

Check Also

काशीपुर को जल्द मिलेगा नया रोडवेज स्टेशन , बीएस-6 और इलेक्ट्रिक बसों की सौगात:प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2026) काशीपुर। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-