Breaking News

काशीपुर में भी 21 साल के बदहाल उत्तराखंड की जिम्मेदार भाजपा के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी जनजागरण पदयात्रा :संदीप सहगल

@शब्द दूत ब्यूरो (8 नवंबर 2021)

काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 21 वर्ष पूरे होने के बाद भी राज्य की बदहाली और विकास के क्षेत्र में पिछड़ने को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जनजागरण पदयात्रा निकालकर जनता को जागरूक किया जायेगा। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे राज्य की जनता में त्राहि मच गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश में राज्य भर में निकाली जा रही जनजागरण पदयात्रा के क्रम में काशीपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह प11 बजे से नवचेतना भवन से पदयात्रा निकालेंगे। 

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान ज़िला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा व कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष हिमांशु गाबा भी पदयात्रा में मौजूद रहेंगे। 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-