Breaking News

काशीपुर में कांग्रेसियों ने पेट्रो पदार्थों में मंहगाई को लेकर पेट्रोल पंपों पर किया सरकार के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन

@शब्द दूत ब्यूरो (7 नवंबर 2021)

काशीपुर । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल और महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में आज यहाँ अलग अलग पेट्रोल पंप पर कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर देश में मंहगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मानपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पम्प पर समस्त कांग्रेसजनों ने इकट्ठा होकर विशाल विरोध प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में मंहगाई के सारे रिकार्ड भाजपा सरकार में टूट गये हैं। जबसे यह सरकार सत्ता में आयी है, मंहगाई अपने पूरे चरम पर पहुँच गयी है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों पर बढ़ती मंहगाई से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कांग्रेसजनों का कहना था कि कांग्रेस शासन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व अन्य खाद्य पदार्थों में मंहगाई पर नियन्त्रण था। देश हित के लिए कांग्रेस शासन काल में जनता खुश थी परन्तु जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है देश की जनता को इन जुमलेबाजों ने मंहगाई के चाबुक से हर वर्ग प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा को झिंझोड़ कर रख दिया है। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से कांगेसजनों ने केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार होश में आओ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लूट बन्द करो। अक्कड़-बक्कड़ बम्बे बो, डीजल-पैट्रोल नब्बे सौ। विरोध प्रदर्शन के दौरान में मौजूद मुशर्रफ हुसैन प्रदेश सचिव, रवि ढींगरा ब्लाॅक अध्यक्ष, नितिन कौशिक, सचिन नाडिग एडवोकेट, प्रीत बम्ब ब्लाॅक अध्यक्ष, राशिद फारुखी यूथ नेता, इन्दर सिंह एडवोकेट, त्रिलोक अधिकारी, अफसर अली, मनोज पन्त, जीतू पांगती, राजा पटवाल, शादाब चौधरी, भारत परासर, अज्जू खान, डा. रमेश कश्यप, डा. दीपिका गुड़िया, विकल्प गुड़िया, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर  किसान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह के नेतृत्व में रामलीला ग्राउंड के सामने चंद्रा पेट्रोल पंप परिसर पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन आहूत किया गया। धरना प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि वर्ष 2013 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार विराजमान हुई थी, लेकिन आज यही सरकार लगातार पेट्रोल ,डीजल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूलवृद्धि पर भाजपा सरकार अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है।

यहाँ धरना प्रदर्शन में पीसीसी पब्लिसिटी सदस्य मुक्ता सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, पीसीसी सचिव अरुण चौहान पीसीसी सचिव अलका पाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बॉबी आदि कांग्रेस जनों ने कहा कि कोरोना काल संक्रमण की विभिन्न समस्याओं एवं परिस्थितियों से जुझते हुए अभी तक देश की जनता संघर्ष कर रही है। परंतु केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की परेशानी का निराकरण करने के वजह देश में महंगाई का खुला तांडव मचा कर देश में महंगाई के कारण भाजपा सरकार राज में जनता त्राहि-त्राहि है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार में महंगाई पर काबू किया गया था। देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पहले पायदान पर थी परंतु अब भाजपा शासन में अर्थव्यवस्था देश की डगमगा गई है। किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशांक सिंह ने जनता से आवाहन किया है कि भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को नकारते हुए जनता जनार्दन एक बार पुनः कांग्रेस को समर्थन स्वरूप आशीर्वाद दें तभी होगा देश का समूचा विकास।

धरना प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस जनों में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट आशीष अरोरा बॉबी, सुशील गुड़िया, अलका पाल, चंद्रभूषण डोभाल, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट, तरुण लोहनी, महेंद्र बेदी, सरित चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, मोहित चौधरी, अजीता शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, सोनू मेहरा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, मनोज पंत, सुहेल खान, बाबू राम शर्मा,राजा पटवाल,जीतू पांगती, मनोज शर्मा गुड्डू आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-