Breaking News

पाकिस्तान की जीत पर मनाया था जश्न, पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करा दी एफआईआर

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और उनके ससुराल के लोगों ने टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और व्हाट्सएप स्टेटस डाला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (07 नवंबर, 2021)

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर को हुए टी20 विश्व कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत के बाद कथित रूप से जश्न मना रही थी। रामपुर पुलिस ने इस प्राथमिकी की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा, “एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाने का मामला हमारे संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

रामपुर के अजीम नगर निवासी शिकायतकर्ता ईशान मियां ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी राबिया शम्सी और उनके ससुराल के लोगों ने टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और व्हाट्सएप स्टेटस डाला।

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-