Breaking News

फिर मिली राहत :उत्तराखंड में पेट्रोल डीजल के दाम और हुये कम, जानिए कितनी है अब राज्य में कीमत

@शब्द दूत ब्यूरो (6 नवंबर 2021)

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल की कीमत  पांच रुपये और घटा दी । पेट्रोल व डीजल में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कटौती करने से व केंद्र व राज्य सरकार, दोनों की ओर से रियायत अब राज्य में पेट्रोल व डीजल पर 12-12 रुपये कम हुए हैं।

इस आशय का आदेश वित्त सचिव सौजन्या ने शुक्रवार को जारी किए। अब केंद्र व राज्य की छूट को मिलाकर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 106.26 रुपये से घटकर 94.24 रुपये हो गई है। इसी तरह डीजल पर दो रुपये राज्य सरकार और 10 रुपये केंद्र सरकार की रियायत को मिलाकर 12 रुपये की राहत आम जन को मिलेगी। प्रदेश में प्रति लीटर डीजल की कीमत 99 रुपये से घटकर 87 रुपये हो गई है। प्रदेश सरकार के इस कदम से अब महंगाई पर भी अंकुश लग सकेगा।

 

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-