Breaking News

उत्तराखंड :शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के बहाने पीएम मोदी ने यूपी उत्तराखंड को दिया संदेश

प्रधानमंत्री के संबोधन का बड़ा हिस्‍सा आदिगुरु शंकराचार्य, आध्‍यात्‍म, दर्शन और भारतीय तीर्थस्‍थलों के महात्‍म्‍य से दुनिया भर के पर्यटकों को जोड़ने की सरकार की कोशिशों पर केंद्रित रहा। लेकिन भाषण के अंत में पीएम मोदी ने शंकराचार्य के बहाने यूपी और उत्‍तराखंड को कई संदेश दिए।

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर, 2021)

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने केदारनाथ से यूपी-उत्‍तराखंड को संदेश भी दिया। उन्‍होंने उत्‍तराखंड में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों, टीकाकरण आदि का उल्‍लेख किया तो केदारनाथ धाम की तरह यूपी के तीर्थस्‍थलों में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्‍लेख किया। प्रधानमंत्री ने अयोध्‍या, काशी, मथुरा के साथ कुशीनगर और बुद्ध सर्किट से जुड़े तमाम धार्मिक स्‍थलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पुनर्निर्माण की ओर बढ चला है। समय के दायरे में बंधकर भयभीत होकर रहना अब भारत को मंजूर नहीं कहकर उन्‍होंने सीमा के इस पार से उस पार तक एक साथ संदेश देने की कोशिश की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ दौरा उस वक्‍त हुआ है जब यूपी, उत्‍त्‍राखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावी बयार पूरे जोरशोर से बह रही है। उम्‍मीद की जा रही थी कि प्रधानमंत्री के संबोधन में सियासी बातें भी होंगी लेकिन पीएम मोदी ने अपने भाषण का थोड़ा सा ही हिस्‍सा सियासत पर खर्च पर किया।

प्रधानमंत्री के संबोधन का बड़ा हिस्‍सा सिर्फ 32 वर्ष के जीवन काल में सनातन धर्म को ओजस्वी शक्ति प्रदान करने वाले आदिगुरु शंकराचार्य, आध्‍यात्‍म, दर्शन और भारतीय तीर्थस्‍थलों के महात्‍म्‍य से दुनिया भर के पर्यटकों को जोड़ने की सरकार की कोशिशों पर केंद्रित रहा। लेकिन भाषण के अंत में पीएम मोदी ने शंकराचार्य के बहाने यूपी और उत्‍तराखंड को कई संदेश दिए।

पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्‍या, काशी, मथुरा, केदारानाथधाम, बौद्ध सर्किट सहित तमाम तीर्थस्‍थलों का विकास इसलिए हो पा रहा क्‍योंकि देश में आदिगुरु शंकराचार्य के दिखाए रास्‍ते पर चलने वाली सरकार है।

उन्‍होंने कहा कि आज चारों धाम हाईवे से जुड़ रहे हैं। भविष्य में श्रद्धालु केदारनाथ धाम में कार से आ सके इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऋषिकेश और कर्णप्रयाग को रेल मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को लाभ मिलने वाला है। आने वाला दशक उत्‍तराखंड का है। यहां पलायन रुकेगा, रोजगार और स्‍वाभिमान से जीने का अवसर मिलेगा।

2013 की केदारनाथ त्रासदी में बह गई आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि के पुनर्निमाण में लगे श्रमिकों की मेहनत की उन्‍होंने जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि श्री आदि शंकराचार्य ने पवित्र मठों के साथ चार धामों की भी स्थापना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई साल पहले केदारनाथ धाम में त्रासदी आई थी। मैंने अपनी आंखों से उस तबाही को देखा था। लोग सोचते थे कि हमारा केदारनाथ धाम फिर से उठ खड़ा होगा क्य़ा? लेकिन मेरे अंदर की आवाज़ कह रही थी कि केदारनाथ धाम पहले से अधिक आन, बान और शान के साथ खड़ा होगा।

इस मौके पर सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने भी तीर्थस्‍थलों और पर्यटन सुविधाओं के विकास में उत्‍तराखंड सरकार की उपलब्धियों का खासतौर पर जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि पांच सालों में केदारनाथ में कई कार्य हुए। बद्रीनाथ धाम के लिए 245 करोड़ रुपए की धनराशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वीकृत हुए है। गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए भी करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत हो गए हैं।

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-