Breaking News

दिल्ली में रात भर चले पटाखे, सांस लेने लायक नहीं रही राजधानी की हवा

राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब होने के चलते सरकार ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और चलाने की भी अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद दिल्ली एनसीआर में जमकर आतिशबाजी की गई।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर, 2021)

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पटाखों पर बैन के बावजूद खूब आतिशबाजी हुई। नतीजतन हवा की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब हो गई। दिल्ली के करीब-करीब हर इलाके में आधी रात होते-हीते हवा की गुणवत्ता गंभीर के स्तर को भी पार कर गई थी। दिल्ली के कई इलाकों के साथ ही यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया। सुबह भी हवा का एक्यूआई लेवल 999 पर बरकरार है गौरतलब है कि जब एक्यूआई मापा जाता है, उसमें अधिकतम 999 ही रिकॉर्ड किया जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब होने के चलते सरकार ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और चलाने की भी अनुमति नहीं दी थी। वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में भी पटाखों पर पाबंदी थी। इसके बावजूद दिल्ली एनसीआर में जमकर आतिशबाजी की गई।

ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि हवा की गुणवत्ता 999 से भी ज्यादा खराब है। 400 से 500 के बीच एक्यूआई का होना भी गंभीर माना जाता है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय भी एक्यूआई 999 रिकॉर्ड किया गया जो गंभीर श्रेणी के उच्चतम स्तर का भी दोगुना है।

 

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-