Breaking News

कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर अज्ञात महिला का शव मिला

अज्ञात महिला का शव

रामनगर(नितेश जोशी)  । नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर आज एक महिला का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर प्रिया बैंड के नजदीक जंगल में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव लोगों ने देखा। शव की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। शव की स्थिति देखकर पता चल रहा था कि शव एक सप्ताह पूर्व का हो सकता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव के हाथ पर गुदे हुये नाम को देखकर आशंका जताई जा रही है कि शव संभवतः मुस्लिम महिला का प्रतीत हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-