Breaking News

हरीश रावत ने अमित शाह का डिबेट वाला चैलेंज स्वीकारा, कहा- मोगैम्बो खुश हुआ

@शब्द दूत ब्यूरो (31 अक्टूबर, 2021)

अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। उत्तराखंड के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने उत्तराखंड में विधिवत चुनावी ब‍िगुल फूंका। देहरादून पहुंचे अमि‍त शाह ने चुनावी जनसभा में उत्तराखंड में कांग्रेस के रहनुमा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को तर्क वितर्क का चैलेंज दिया।

इसके साथ ही अमित शाह ने हरीश रावत पर शुक्रवार के दिन नमाज के लिए छुट्टी देने के मामले पर भी चुटकी ली। उधर, हरीश रावत ने अमित शाह का चैलेंज स्वीकार किया है और कहा है क‍ि केंद्रीय गृह मंत्री नमाज की छुट्टी का जीओ दिखाएं।

अमित शाह ने कहा क‍ि हरीश रावत ने डेनिश शराब उत्तराखंड में बिकवाकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया। स्टिंग कांड में भी हरीश रावत की सच्चाई जनता ने देखी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा क‍ि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में एक बड़ा गड्ढा खोद गई थी। उसको भरने में पांच साल कम पड़ गए, इसलिए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक और मौका दीजिए।

अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2013 की आपदा में जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई अब जा कर पूरी हो रही है। लेकिन अभी जो आपदा आई उसमें युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को ऐसा संभाला की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने अमित शाह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वो हर तरह की डिबेट और तर्क वितर्क के लिए तैयार है। हरीश रावत ने कहा क‍ि डेनिश शराब आज भी उत्तराखंड बिक रही है।

हरीश रावत ने कहा कि शुक्रवार को नमाज की छुट्टी से संबंधित जीओ अमित शाह हमें भी दिखाएं। हरीश रावत ने कहा क‍ि मुझे पता लगा है कि पूरे संबोधन में मुझे ही टारगेट किया गया तो इससे में बहुत खुश हूं। मैं कहना चाहूंगा कि ‘मोगैम्बो खुश हुआ’।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-