Breaking News

काशीपुर :सोशल मीडिया पर संदीप सहगल छाये, अन्य नेताओं को छोड़ा पीछे

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । स्थानीय कांग्रेस में चुनाव से पूर्व मचे घमासान के बीच काफी हलचल मच गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल इस समय कांग्रेस के सबसे हॉट चेहरे के रूप में चर्चाओं में हैं। आडियो क्लिप प्रकरण से संदीप सहगल जहाँ पार्टी के ही लोगों के निशाने पर हैं। वहीं उन्हें जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 

काशीपुर कांग्रेस के तमाम नेताओं के मुकाबले सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की संख्या में भारी इजाफा पार्टी के ही अन्य स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश हाईकमान को भी चौंका रहा है। संदीप सहगल के नाम से बने फेसबुक पेज पर उनके फॉलोवर की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। 

आमतौर पर इस तरह की आडियो क्लिप के बाद सार्वजनिक रूप से समर्थन घटता है। पर कथित आडियो क्लिप जिसे बारे में संदीप सहगल ने झूठा बताया है। उससे उन्हें राजनीतिक फायदा मिल रहा है।

सोशल मीडिया का दौर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ना अपने आप में बताता है कि संदीप सहगल अन्य स्थानीय कांग्रेस नेताओं के मुकाबले कहीं आगे हैं। यही नहीं संदीप सहगल ने आडियो क्लिप को अपनी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का षडयंत्र बताकर पुलिस में तहरीर देकर इसकी जांच करने व षडयंत्रकारियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई करने की तहरीर देकर बता दिया कि वह पीछे नहीं हटने वाले हैं।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-