@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2021)
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में हुये हंगामे के दौरान एक महिला चप्पल उतारकर एक कार्यकर्ता की ओर फेंकती दिखाई दी। कांग्रेस की यह समीक्षा बैठक पौड़ी में आयोजित की गयी थी। बैठक के दौरान वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बीच एक कार्यकर्ता ने महिलाओं को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी जिससे वहाँ उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने अपनी चप्पल उतारकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता की ओर फेंकी जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई।
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई और जूते-चप्पल भी चले। हंगामे की शुरुआत एक कार्यकर्ता की ओर से महिला कार्यकर्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से हुई।
बैठक यहाँ जिला पंचायत सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा आयोजित की गई थी। बैठक में चुनाव के मद्देनजर पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखल विधानसभा सीटों को लेकर समीक्षा की गई। इस अवसर पर वहां कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बूथ स्तरीय समीक्षा की।
स्थिति बिगड़ती देख बिंद्रा ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बैठक को छोड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीमित संख्या में बारी-बारी से बात की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal