Breaking News

उत्तराखंड: हरक सिंह की विजय बहुगुणा को दो टूक, साढ़े चार साल तक तो हमारी चाय पीने नहीं आए

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर, 2021)

हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ की नाराजगी की बात सामने आने के बाद विजय बहुगुणा दोनों को मनाने के लिए आए और कह कर गए कि दोनों नाराज हैं और वह उनको मनाने आए हैं। उनकी जो भी शिकायत है वह पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

वही विजय बहुगुणा के इस बयान हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा कि उनकी ना कोई नाराजगी है और ना ही कोई कहीं जा रहा है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि विजय बहुगुणा तो कह रहे हैं कि उनके कुछ मुद्दे हैं जिस पर नाराजगी है तो हरक सिंह रावत ने साफ तौर पर कहा की ऐसी बात तो हमने कहीं नहीं कही। लेकिन एक बात विजय बहुगुणा को जरूर कही कि पूरे साढ़े चार साल तो आप चाय पीने हमारे पास आए नहीं।

हरक सिंह रावत के बयान से साफ लगता है की हरक सिंह रावत अब विजय बहुगुणा की बातों को बहुत ज्यादा तवज्जो देने वालों नहीं है। सूत्र बताते हैं उमेश शर्मा काऊ भी विजय बहुगुणा के प्रभाव में बहुत ज्यादा अब नहीं है। वह सीधे तौर पर जो हरक सिंह कहेंगे वही करेंगे। ऐसे में ये बात साफ है कि भले ही विजय बहुगुणा भाजपा के संकटमोचक बनने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन इस बात की उम्मीद कम ही है कि आने वाले समय में हरक सिंह रावत उनकी बात मानेंगे।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-