Breaking News

किसान आदोलन से लौट रही पांच महिला प्रदर्शनकारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

मृतक व घायल महिलाएं  टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर वापस अपने कैंप में लौंट रहीं थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर एक ब्रिज के पास बनाया हुआ है। मृतक महिलाओं की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के रुप में हुई।

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर 2021)

बहादुरगढ़। किसान आंदोलन से लौट रही महिला प्रदर्शन कारियों को एक तेज रफ्तार की 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंची मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद सड़क पर किसानों ने हंगामा भी शुरु कर दिया है।दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। जहां किसान आंदोलन से लौंटी महिलाएं ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान सामने से एक डंपर तेज रफ्तार में आया और महिलाओं को ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि दो ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-