Breaking News

काशीपुर :भूसे के बोंगे में अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों का नुकसान

@शब्द दूत ब्यूरो) 27 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । एकता कालोनी में आज दोपहर एक पशु पालक के भूसे के बोंगे में आग लगने से हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार जसपुर खुर्द स्थित एकता कालोनी में पूरनलाल ने जानवरों के चारे के लिए भूसे का बोंगे बनाकर रखा था। आज सुबह अचानक भूसे का बोंगे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच कालोनी निवासी शक्ति सिंह ने फायर ब्रिगेड को फोन पर आग लगने की सूचना दी।। जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग बुझाई। जिस जगह आग लगी थी उसके पास ही धान का खेत है। यदि समय रहते आग नहीं बुझायी जाती तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता था।

पीड़ित पूरनलाल ने बताया कि वह गाय पालता है और उनका दूध बेचकर गुजारा करता है। कल ही उसके वहाँ बेटी की शादी थी। अधिकतर मेहमान भी घर ही थे। 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-