Breaking News

कोटाबाग :अतिवृष्टि ने क्षेत्र के कई गांवों में किया जनजीवन अस्त व्यस्त,प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2021)

कोटाबाग। पिछले दो तीन दिनों की अतिवृष्टि से  ग्राम पंचायत डोला, रियाड़,जलना बाघनी बांसी सौड बगड़,ओखलढुंगा, डोन परेवा, गोरियादेव तलिया आदि 20 ग्राम पंचायतों मे आई आपदा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

कोटाबाग से पहाड़ को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क रानीकोटा _देवीपुरा सौड मोटर मार्ग जगह जगह मलवा आने और बह जाने से पूरी तरह से टूट चुका है जिससे 14 ग्राम पंचायतों का संपर्क कोटाबाग और नैनीताल से पूरी तरह टूट चुका है। बांसी के बुरासी नाले में बना पुल टूटने की कगार पर है।

पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट ने बताया की सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध होने से पूरे पर्वतीय क्षेत्र के किसानों और निवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा की दोहरी मार किसानों पर पड़ी है पहाड़ में होने वाली सब्जी और फसल आपदा में पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। जिससे किसानों के सामने अब आजीविका का संकट उपन्न हो गया है।

कृपाल बिष्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल से मांग की है कि कोटाबाग के अमगड़ी, डोला और स्यात न्याय पंचायत में तहसीलदार और संबंधित पट्टी पटवारी द्वारा आपदा का स्थलीय निरीक्षण किया जाए और आपदा में नष्ट हुई ग्रामीणों के मकान,गौशाला और कृषि भूमि का आकलन कर शासन को भेजा जाए और किसानों को फसल का मुआवजा राशि दी जाए।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-